
भास्कर इंडिया लाइव
एसडीएम कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी एवं यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया।
डोईवाला बुधवार 26 नवंबर 2025शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला, देहरादून में संविधान दिवस के अवसर पर वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया गया, तदुपरान्त राजनीति विज्ञान विभाग तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस सम्बन्धी पोस्टर प्रदर्शनी एवं प्रश्नावली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
पोस्टर प्रदर्शनी एवं प्रश्नावली प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्राचार्य के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
यूथ पार्लियामेंट में मुख्य अतिथि डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा मातरम” शब्द संस्कृत के “मातृ” शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ “माँ” या “मातृभूमि” होता है। मुख्य रूप से भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के हिस्से के रूप में जाना जाता है।
बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति और एकता का एक शक्तिशाली प्रतीक और प्रेरक मंत्र बन गया।
प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.डी.पी. भट्ट ने वंदेमातरम के महत्व प्रकाश डालते हुए कहा है कि हम सबको भारतीय संविधान का आदर करना चाहिए ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण हो सके।
कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ.राखी पंचौला , प्रोफेसर डॉ. अंजलि वर्मा , प्रोफेसर डॉ. कामना लोहानी, प्रोफेसर डॉ. आशा रोंगाली , प्रोफेसर डॉ.पूरन सिंह खाती एवं अन्य प्राध्यापक गण मौजूद थे।



