
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक मलिक समिति के चुनाव में विभिन्न पदों पर 6 नामांकन हुए निरस्त
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल –
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक, मलिक समिति के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों पर नामांकन पत्र सही पाए जाने पर बरकरार रहे।
सचिव पद पर पांच में से एक निरस्त, सह सचिव पद पर चार में से एक ,कोषाध्यक्ष पद पर चार में से एक,तथा सदस्य पद पर सात लोगों ने तीन प्रत्याशियों के चुनावी कागजात में त्रुटि होने पर निरस्त कर दिए गए।
चुनाव अधिकारी रियासत अली कक्कड़ और गुलाब केंतुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में 6 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया10 दिसंबर को की जाएगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह भी प्रत्याशियों को बांटे जाएंगे । उसके बाद 14 दिसंबर को चुनाव संचालन समिति मतदान के आधार पर विजय प्रत्याशी की घोषणा करेगी। बताया कि 395 लोग अपने मत का उपयोग करेंगे।



