
सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता 14 दिसंबर को करेंगे दिल्ली कूच : ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल –
ब्लॉक प्रमुख एवं रैली प्रभारी गौरव सिंह ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त हो गई है। जनता कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता 14 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे।
मंगलवार को शहीद द्वार भानियावाला स्थित एक रेस्टोरेंट में वोट चोर गद्दी छोड़ के उद्देश्य को लेकर 14 दिसंबर को प्रस्तावित दिल्ली चलो रैली को सफल बनाने के लिए तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व कबिना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए ईवीएम मशीनों एवं सरकारी तंत्र को गलत ढंग से उपयोग कर वोट चोरी करने का कार्य किया है। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह एवं जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए एडी चोट का जोर लगा देने की बात कही। सभासद गौरव मल्होत्रा एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने रैली को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद कांग्रेस वरिष्ठ नेता मनोज नौटियाल एवं सागर मनवाल की अगुवाई में कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी के जन्मदिन मनाते हुए केक सेरेमनी आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने का संकल्प भी लिया। बैठक में अश्वनी बहुगुणा, कीर्ति सिंह नेगी, भारत भूषण पेले,सुनील सैनी, अमित सैनी, आशीष राणा प्रवीण सैनी, चंद्रप्रकाश काला बालेंद्र सजवान, शार्दुल नेगी, बलराम सोलंकी, धीरेंद्र सिंह, मनोज चमोली, सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।



