
रक्षाबंधन पर एसएसबी जवानों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, भावुक हुए वीर जवान
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल की ओर से मंगलवार को एसएसबी कैंप कुड़कवाला में रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्षोल्लास और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश की सुरक्षा और सेवा में समर्पित एसएसबी के जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों के इस स्नेहपूर्ण आयोजन से एसएसबी जवान भी भावुक नजर आए।
रक्षाबंधन का यह आयोजन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे जवानों के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश भी दे गया।

विद्यालय प्रबंधक कमल गोला, श्रीमती वीना गोला, प्रधानाचार्या आशिमा, अजय रावत एवं किसान नेता दर्पण वोरा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार, कुशाल सिंह, विनोद नेगी एवं विजय तोमर, हेड कांस्टेबल शिवकुमार, महेश पाटिल एवं एल. पांडे तथा कांस्टेबल मलिक, सचिन कुमार, श्यामबीर, शुभम तिवारी, अमोल डोक, रविकुमार, जितेंद्र कृष्ण बानो एवं नवीन मान मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा, राष्ट्रसेवा और नागरिकों की रक्षा के लिए समर्पित वीर जवानों के प्रति समाज सदैव कृतज्ञ रहेगा। रक्षाबंधन का यह पावन पर्व केवल भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान, अपनत्व और विश्वास की भावना को भी मजबूत करता है।



