
*डोईवाला में फ्री ईएनटी कैंप, आयुष्मान कार्ड धारकों से मरीजों को राहत*
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (शनिवार 11अप्रैल 2026 चमन लाल)
हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने योगी गौरक्षनाथ स्पिरिचुअल वेलनेस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सौजन्य से शेड सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क नाक, कान एवं गला (ईएनटी) परामर्श शिविर का शुभारम्भ किया। यह निःशुल्क शिविर सप्ताह में दो दिन, शनिवार और बुधवार को आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ ईएनटी एवं कोक्लियर इम्प्लांट विशेषज्ञ डॉ. एम. के. तनेजा द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा प्रदान किया जाना जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है।



