
स्वर्गीय श्री वैद्य रामसिंह जी की पावन स्मृति में ग्रीन लैंड चिल्ड्रन्स एकेडमी जूनियर हाई स्कूल खत्ता में महत्वपूर्ण सामग्री वितरित की गई
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला गुरुवार 30अप्रैल 2026
चिल्ड्रन्स एकेडमी जूनियर हाई स्कूल खत्ता में डोईवाला जिला महामंत्री राहुल सैनी ने अपने स्वर्गीय नाना श्री वैद्य रामसिंह जी की पावन स्मृति में एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के हाथों से बच्चों के हित में महत्वपूर्ण सामग्री वितरित करवाई गई।*

इस अवसर पर 25 स्कूल के बच्चों को स्कूल ड्रेस, विद्यालय के लिए तीन पंखे तथा शारीरिक विकास हेतु व्यायाम के लिए पीटी ड्रम प्रदान किया गए।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा वातावरण उपलब्ध कराना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए स्वर्गीय वैद्य रामसिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने में सहायक सिद्ध होते हैं।
इस अवसर पर श्रीमती नीलम सैनी (प्रधानाध्यापिका),श्रीमति शिखा (स०अ०),श्री कनिस कुमार (स०अ०),श्री सिद्धार्थ (स०अ०),श्रीमती कामेश्वरी(स०अ०),श्री विपिन कुमार (लिपिक),श्री नरेंद्र सिंह (परिचारक) प्रदेश महाचिव युवा कांग्रेस आरिफ अली, मुकेश प्रसाद, मनोज पाल, विनय मुरली, अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।



