
*उत्तरकाशी: एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम ने जंगल की आग पर पाया काबू*
भास्कर इंडिया लाइव
20 मई 2026 को देर रात्रि एसडीआरएफ उत्तराखंड को सूचना प्राप्त हुई कि ज्ञानसू से साल्ड रोड बासुगांव के समीप जंगल में आग लगी हुई है, जिसके आवासीय क्षेत्र तक फैलने की संभावना बनी हुई थी।
सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट उजेली में व्यवस्थापित एसडीआरएफ टीम हेड कांस्टेबल दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर एसडीआरएफ टीम द्वारा वन विभाग, फायर सर्विस एवं एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया गया।
सभी टीमों के समन्वित एवं अथक प्रयासों से जंगल में लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया तथा आग को आवासीय क्षेत्र तक फैलने से रोक दिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई।



