
डोईवाला, (चमन लाल शुक्रवार 22मई) क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों की धरोहरों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। समाज की आवश्यकताओं मैं संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
भास्कर इंडिया लाइव
प्रेम नगर बाजार स्थित गिरधारी लाल धर्मशाला मैं विधायक निधि से हुए कार्यों का लोकार्पण विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधि- विधान से पूजा -अर्चना कर किया
इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि विकास तभी सच्चे हाथों में सार्थक होता है। जब उसका फायदा आम आदमी तक पहुंचे उन्होंने अब तक के कार्यकाल में हर जरूरतमंद कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया है,
उन्होंने भविष्य में भी धर्मशाला के जीर्णोद्धार की बात कही। सभासद सुनीता सैनी ने कहा कि 76 वर्ष पुरानी धर्मशाला को बचाने के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा पांच लाख रुपए की धनराशि से जो कार्य हुए हैं उससे भविष्य में लोगों को उसका भरपूर फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा लच्छीराम लोधी, गजेंद्र सिंह चौहान अवतार सिंह सैनी अश्विनी गुप्ता डा0वी वी आर्य वीरेंद्र जिंदल पंडित रमेश डंडरियाल पंकज बहुगुणा सुंदर लोधी पूरन लाल यादव राहुल घई मनमोहन नौटियाल अशोक गुप्ता राजकुमार अभिराम जेना एकता गुप्ता मीना आदि मुख्य रूप से मौजूद थे ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने किया।



