
विश्व पर्यावरण दिवस पर डोईवाला ब्लॉक परिसर में चला पौधरोपण अभियान
ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने आमजन से की अधिक पौधे लगाने की अपील
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डोईवाला ब्लॉक परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

ब्लॉक प्रमुख ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा एक पौधा लगाना सौ पुण्य के बराबर है। पेड़ ही जीवन का आधार हैं, इसलिए हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा वातावरण बनाना होगा, ओर उत्तराखंड के साथ देश की सुंदरता बढ़ाने में भी योगदान करना होगा।

इस अवसर पर डोईवाला बीडीओ परशुराम शकलानी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी आशीष बहुगुणा, ग्राम विकास अधिकारी नंदलाल अमोली, डीपीओ नरेंद्र प्रताप नेगी, सचिन, एडीओ समाज कल्याण, सुनील रावत, उद्यान अधिकारी स्वेता चौहान, सनुप बिष्ट, कॉंग्रेस नेता रंजीत सिंह, बलवीर सिंह बिंदा, अधिकारी, नईम अहमद एवं कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।



