
विश्व पर्यावरण दिवस पर लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूली बच्चों ने अपने घर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ।
भास्कर इंडिया लाइव
वक्ताओं ने कहा कि पेड़ पौधे जीवन का महत्वपूर्ण सत्य है इनका संरक्षण ही मानव जाति के कल्याण की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने संकल्पित होकर हर घर में पौधारोपण और उसके संरक्षण का संकल्प लिया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओ ने विद्यालय के आह्वान पर अपने घरो मे एक एक पौधा लगाकर पर्यावरण को साफ एव स्वच्छ रखने का सन्देश दिया।
5जून पर्यावरण दिवस
लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आनलाईन सन्देश देकर छात्र छात्राओ से अपने घरो मे पौधा लगाने का आह्वान किया था,जिस पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियो दिव्यांश, अंश, आर्यन, अनमोल, सार्थक, हरजीत, वेदांत, दक्ष, श्रेयांश, अंजना नेगी, शिवाक्षी ने पौधारोपण कर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया। स्कूल प्रबंधक श्रीमती वीना गोला ने आम लोगों को ऐसे सिस्टम अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करें और दीर्घकालिक जलवायु लचीलापन का निर्माण करें। उप प्रबंधक श्रीमती शाहीन सिद्दीकी ने कहा कि हम सभी जीवनदायनी नदियों प्राकृतिक के पहले पर्वतों अमूल्य वनस्पतियों को समस्त प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प ले पर्यावरण का स्वच्छ सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है
लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल प्रधानाचार्य –
आशिमा ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें जल स्रोतों की रक्षा करें प्लास्टिक प्रदूषण को कम करें तथा आने वाली पीढियां के लिए एक स्वच्छ हरित और स्वस्थ पृथ्वी का निर्माण करें।
शिक्षक रिया देवी, नम्रता शर्मा, नूपुर क्षेत्री ,कीर्ति लोधी आदि ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



