
डोईवाला विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज के विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओ ने विद्यालय के आह्वान पर अपने घरो मे एक एक पौधा लगाकर पर्यावरण को साफ एव स्वच्छ रखने का सन्देश दिया।
भास्कर इंडिया लाइव
5जून पर्यावरण दिवस पर विघालय द्वारा आनलाईन सन्देश देकर छात्र छात्राओ से अपने घरो मे पौधा लगाने का आह्वान किया था,जिस पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियो सिमरन,जिया,तनुष्का,सत्यम,असद,अलीशा ने पौधारोपण कर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति से जुडने का पर्व है,इसमे हम सभी को बढ चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि आज जिस प्रकार से ग्लोबल वार्मिग के कारण तापमान बढ रहा है वहा पर प्रकृति को बचाना मनुष्य जीवन को सुरक्षित करना है। शिक्षक आलोक जोशी,तेजवीर सिंह, अवधेश सेमवाल,मयंक शर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी आदि ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण का सन्देश दिया।



