उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पुनरपरीक्षा नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज मे शान्ति पूर्ण ढंग से हुई संपन्न, पंजीकृत 408 परीक्षारथियो मे से 211 ही परीक्षा देने पहुचे।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पुनरपरीक्षा नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज मे शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। पंजीकृत 408 परीक्षारथियो मे से 211 ही परीक्षा देने पहुचे।
रविवार को प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे की पाली में संपन्न हुई परीक्षा से पूर्व अभ्यरथियों की सघन रूप से जांच की गई ।उनकी बायोमैट्रिक उपस्थिति के बाद ही उन्हे कक्षो मे भेजा गया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने बताया कि परीक्षा शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई ।
परीक्षा प्रभारी
ओमप्रकाश काला ने बताया की पंजीकृत 408 परीक्षारथियो मे केवल 211 परीक्षा देने पहुंचे थे। 197 अनुपस्थित रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट नवनीत पांडे ने भी परीक्षा केंद्र का मुआयना कर व्यवस्थाओं को परखा।
परीक्षा को संपन्न कराने मे पर्यवेक्षक
बालम सिह राणा,अश्वनी गुप्ता,सुदेश सहगल, मयंक शर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी,भुवनेश वर्मा, अवधेश सेमवाल, विवेक बधानी,राधा गुप्ता, मंजू नौटियाल, प्रियंका,दिनेश वर्मा, सीमा रावत, आक्षी चंदोला आदि का योगदान रहा।



