
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला, में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र किया आयोजित
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला, में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र किया आयोजित
योग सत्र प्रातः 6:00 बजे से शुरू होकर 7:45 बजे सम्पन्न हुआ।
योग सत्र में कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।
महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विक्रम सिंह पंवार ने छात्रों एवं स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया है कि अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण मनुष्य विभिन्न प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक विकारों से जूझ रहा है ।और इन विकारों के प्रबन्धन में योग, कारगर साबित हो रहा है। योग एक विशुद्ध जीवन विज्ञान है। योग से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास भी होता है। इसलिए योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है।
योग शिक्षक अमित नेगी ने छात्रों एवं स्थानीय लोगों को सामूहिक योगाभ्यास कराया।
साथ ही जिन छात्रों एवं स्थानीय लोगों ने वैल्यू एडेड कोर्स के अन्तर्गत 30 घण्टे का योग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया था उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।



