
योगाचार्य विकास गुप्ता को सम्मानित करते विद्यालय प्रबंधक
बारहवे अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर पब्लिक इंटर कॉलेज मे एनसीसी कैडेटो ने योग का सुन्दर प्रदर्शन कर स्वस्थ रहने का दिया सन्देश।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला,बारहवे अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज मे एनसीसी कैडेटो ने योग का सुन्दर प्रदर्शन कर स्वस्थ रहने का सन्देश दिया।
योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ को आगे बढाते हुए योगाचार्य विकास गुप्ता ने एनसीसी कैडेटो को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, एव योग के विभिन्न आसनो के माध्यम से स्वस्थ रहने का कारगर उपाय बताया। विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि जीवन मे स्वस्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है जिसको योग के माध्यम से सुरक्षित रखा जा सकता है। एनसीसी अधिकारी आलोक जोशी,वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की नींव को तैयार किया जा सकता है। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस इसी का सन्देश देता है। इस अवसर पर योग साधक सचिन डंगवाल,संजय कुनियाल,के अलावा दीपक पाल,श्री पाल,एनसीसी कैडेट पीयूष थापा,ईशिका,गौरी,आस्था, वरदान थापा,आर्यन, चाहत,अलफिशा,मनन,लक्की आदि मौजूद थे।



