
*उत्तराखंड में मास्टर्स खेलों के प्रोत्साहन में विशेष प्रमुख सचिव खेल की विशेष रुचि*
भास्कर इंडिया लाइव
विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा जी के आवाह्न पर दिनांक 23 जून 2026 को उत्तराखंड में कार्यरत विभिन्न खेल संघों के प्रमुखों ने उनसे मुलाकात की। जिसमें विभिन्न खेलों से जुड़े मास्टर्स खिलाड़ियों के हितार्थ विषयों पर चर्चा की गयी। श्री सिन्हा से मास्टर्स खिलाड़ियों की विशेष पहचान संख्या (UID) बनाने, खेल नीति के अनुसार शासनादेश जारी करने, खेलो इंडिया आयोजन के तहत मास्टर्स गेम को भी शामिल करने, उत्तराखंड में आयोजित होने वाले सभी प्रमुख खेलों के अंत में संबंधित मास्टर्स गेम्स को भी कराए जाने, राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने आदि विषयों पर चर्चा हुईं और सुझाव दिये गये। श्री सिन्हा ने मास्टर्स खिलाड़ियों से जुड़ी इस चर्चा में विशेष रूचि ली और उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य और उत्तराखंड खेलों को बढ़ावा देने के लिए मास्टर्स खेल प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक बताया। उन्होंने उपस्थित मास्टर्स खेल संघों के प्रमुखों से उत्तराखंड में मास्टर्स खेलों से जुड़ी आवश्यकताओं और प्रोत्साहन के लिए एक विस्तृत आवेदन पत्र लिखने के लिए कहा।
खेल संघो के प्रमुखों द्वारा उत्तराखंड में मास्टर्स खेलों के विकास के लिए एक जुटता से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसी कार्य हेतु सर्वसम्मति से उपस्थित खेल प्रमुखों द्वारा “मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड” का गठन किया गया और श्री हर्ष मणि व्यास को अध्यक्ष और श्री सतीश चंद चौहान को महासचिव
की जिम्मेदारी दी गयी।
इस अवसर पर देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अरुण सूद,
महासचिव श्री सतीश चंद चौहान, सचिव श्री ललित चन्द्र जोशी, उत्तराखंड मास्टर्स बैडमिंटन संघ से श्री सुशील कुमार पटेट,
उत्तराखंड मास्टर्स टेबल टेनिस संघ से श्री देवेंद्र कांडपाल, श्री अक्षय काला, उत्तराखंड मास्टर्स वालीबाल संघ से श्री वीरेंद्र सिंह पंवार, श्री हीरा सिंह नेगी, उत्तराखंड मास्टर्स फुटबॉल संघ से श्री वीरेंद्र सिंह रावत, श्री मोइन खान, श्री विनेश राणा,
उत्तराखंड मास्टर्स लॉन टेनिस संघ से श्री हर्ष मणि व्यास, श्री सोमपाल सिंह ,श्री प्रदीप पंत, श्री आशीष बिष्ट एवं उत्तराखंड मास्टर्स स्विमिंग संघ से डॉ आदेश शर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया।



