
पीआईसी की छात्राओ को मिला भविष्य ज्योति सम्मान।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला, (चमन लाल मंगलवार 30 जून 2026)
पब्लिक इंटर कॉलेज की हाई स्कूल परीक्षा मे सर्वोच्च अंक लाने वाली मेधावी छात्राओ को भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा गया।रीषीकेश मे आयोजित कार्यक्रम मे उन्हे यह सम्मान सीमा डेंटल कालेज के चेयरमैन आर के गुप्ता एव अन्य गणमान्य जनो की उपस्थिति मे दिया गया।

सम्मान पाने वालो मे विद्यालय टॉपर आरूशा,गिरिजा यादव,सना परवीन रही।विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है,विद्यालय का परिश्रम विद्यार्थी की सफलता के रूप मे दिखता है।

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी,वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश वर्मा, अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला,विवेक बधानी,अवधेश सेमवाल, पूजा जोशी,सुदेश सहगल, राधा गुप्ता,मयंक शर्मा आदि ने छात्राओ की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।



