
मुकेश प्रसाद बने परवादून कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला- चमन लाल शुक्रवार 31 अगस्त 2026
उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने जौलीग्रांट निवासी मुकेश प्रसाद को परवादून जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
मुकेश प्रसाद लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं। वे पूर्व में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं तथा परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम तथा उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मुकेश प्रसाद के नेतृत्व में परवादून में अनुसूचित जाति विभाग और अधिक सशक्त होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर परवादून कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, अश्विनी बहुगुणा, मनोज नौटियाल, डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, सुनील बर्मन, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, अमित सैनी, शार्दूल नेगी, सावन राठौर, मनोज पाल, आशिक अली, आरिफ अली, विवेक सैनी, राहुल आर्य सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुकेश प्रसाद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



