
सीमा सशस्त्र बल कैंप में राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने रोपे फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। चमन लाल रविवार 2अगस्त 2026
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सैनिक संस्था के बैनर तले शुक्रवार को सीमा सशस्त्र बल (SSB) कैंप, कुड़कावाला, डोईवाला में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीमा सशस्त्र बल के जवानों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मिलकर अच्छी प्रजाति के फलदार पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पौधरोपण कार्यक्रम में नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश संयोजक बी.पी. शर्मा के साथ पौधे रोपकर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने पर जोर दिया।

संस्था के महासचिव लेफ्टिनेंट अशोक कुमार वर्मा, पीओ बी.पी. बहुगुणा, सचिव प्रेम सिंह पांचाल, राजबीर सिंह चौधरी, कैप्टन चतर सिंह बोहरा, पर्यावरण प्रेमी दर्पण सिंह बोहरा, सूबेदार सुरेश पुंडीर, हवलदार महिपाल सिंह कुंवर, कैप्टन राणा, हवलदार गोपाल गड़िया, कैप्टन प्रकाश बहुगुणा, सभासद सुंदर लोधी, सभासद रियासत अली तथा जगपाल पांचाल सहित अनेक लोगों ने पौधरोपण किया।
सचिव प्रेम सिंह पांचाल के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सीमा सशस्त्र बल के सब इंस्पेक्टर विनोद थपलियाल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कुशाल सिंह, हवलदार महेश पटेल, हवलदार पांडिया राजा, सिपाही वेद प्रकाश, शुभम तिवारी, श्यामवीर सिंह, रवि कुमार, कृष्ण चंद, मारुति टी, नवीन कुमार मान, कृष्ण बोनू, अमोल, सुरेश धुर्वे सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए पौधरोपण आज की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। फलदार पौधों से जहां पर्यावरण को लाभ मिलेगा, वहीं भविष्य में लोगों और पक्षियों को भी इनका लाभ प्राप्त होगा।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का आह्वान किया।



