
छात्र छात्राओ के शैक्षिक उन्नयन मे महत्वपूर्ण बनी आनलाईन कक्षाए।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला,बारिश की वजह से बंद चल रहे सरकारी विद्यालयो की शिक्षण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शिक्षको द्वारा आनलाईन कक्षा के माध्यम से पठन पाठन को किया जा रहा है।नगर के अशासकीय विद्यालय पब्लिक इंटर कॉलेज के शिक्षको ने इस मुहिम को आगे बढाते हुए आनलाईन कक्षाओ के माध्यम से छात्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। शिक्षको ने मोबाइल से अपने पाठ्यक्रम को आगे बढाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि मौसम की प्रतिकूलता से विद्यालयो मे अवकाश चल रहा है,छात्र हित को सर्वोच्च रखते हुए विद्यालय के सभी शिक्षक आनलाईन तरीके से पढा रहे है।वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि सरकारी विद्यालय आज किसी से पीछे नही है,हम अपने छात्र छात्राओ को हर स्तर पर आगे बढाने के लिए पूरा प्रयास करते है।विद्यालय के आलोक जोशी,भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला,तेजवीर सिंह,अवधेश सेमवाल, विवेक बधानी,राधा गुप्ता, सुदेश सहगल,अर्चना पाल,विदुशी शर्मा, अनीता बलोदी,गौरव रावत,आदि शिक्षको ने इस पहल को आगे बढाया है।



