
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिस्सरवाला कला में विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क नोटबुक
शिक्षा विभाग की पहल से बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नोटबुक पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। चमन लाल
वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिस्सरवाला कला में विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक वितरित की गईं। शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई इन नोटबुक का वितरण सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी द्वारा कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किया गया।
निःशुल्क नोटबुक मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने खुशी के साथ नोटबुक प्राप्त की और नियमित रूप से पढ़ाई करने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर प्रकाश कोठारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध होने से उनकी पढ़ाई में काफी सुविधा मिलती है और उनका मनोबल भी बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा, प्रतिभा और सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयविंदर कुमार, प्रधानाध्यापक अजेश कुमार धीमन, सहायक अध्यापिका सुनीता रावत, सीमा देवी, सुमन देवी एवं ममता जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई निःशुल्क नोटबुक के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।



