
सरकार की पहल: पब्लिक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को पहली बार मिलीं निशुल्क कॉपियां
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। चमन लाल
राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने के बाद अब सरकार की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को पांच कॉपियां भी निशुल्क वितरित की जा रही हैं। इस योजना का लाभ अब अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी मिलने लगा है। इसी क्रम में पहली बार पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क कॉपियां वितरित की गईं।
निशुल्क कॉपियां मिलने पर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। विद्यालय प्रबंधन ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए राहत भरा कदम बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि सरकार की ओर से अशासकीय विद्यालयों को भी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने के बाद अब कॉपियां भी वितरित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।
इस अवसर पर बुक बैंक प्रभारी अश्वनी गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, अवधेश सेमवाल, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, राधा गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
अगर



