
डोईवाला नगर कांग्रेस की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित, नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। चमन लाल
नगर कांग्रेस कमेटी डोईवाला की नवगठित 21 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मंगलवार शाम नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, ऋषिकेश रोड, जौलीग्रांट में नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
नगर अध्यक्ष करतार नेगी एवं जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के अध्यक्ष मोहित उनियाल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के अध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर नगर कांग्रेस कमेटी डोईवाला की नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर 21 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उन्होंने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगी।
नवगठित नगरकांग्रेस कार्यकारिणी इस प्रकार है
उपाध्यक्ष:
मनोज चमोली, संतोष तोमर, बलदेव सिंह, महिपाल रावत एवं नबाब अली।
महासचिव:
मोहित कुमार, रोहित नेगी, मोईन खान, प्रवीण सैनी एवं दीपक प्रजापति।
सचिव:
मंजू राजपूत, निशा देवी, मेहताब अली एवं ऐहसान अली।
नगर प्रवक्ता एवं प्रेस-मीडिया:
विपिन कुमार।
नगर कार्यालय सचिव:
चंद्रप्रकाश काला
सोशल मीडिया प्रभारी:
तरुण सैनी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।



