संजय डोभाल एवं पूर्व ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल के पूज्य पिता तथा पूर्व सैनिक चंडी प्रसाद डोभाल का निधन, नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला, 17अगस्त 2026।
अठूरवाला के संजय डोभाल एवं पूर्व ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल के पूज्य पिता तथा पूर्व सैनिक श्री चंडी प्रसाद डोभाल का 15 अगस्त 2026 को हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में अस्वस्थता के चलते निधन हो गया।
स्वर्गीय चंडी प्रसाद डोभाल जी के निधन के उपरांत उनके परिजनों द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए उनका नेत्रदान कराया गया। उनके इस पुनीत कार्य से उनकी आंखें किसी जरूरतमंद के जीवन में नई रोशनी ला सकेंगी। उनका नेत्रदान समाज के लिए एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय पहल है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व शिक्षामंत्री भारत सरकार डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, राज्य मंत्री सुभाष बड़थ्वाल, नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, विक्रम सिंह नेगी, रविंद्र बेलवाल, सुंदर लोधी, गणेश थपलियाल, धर्मानंद सेमवाल, सागर मनवाल, मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल, शिव प्रसाद सेमवाल, केंद्रपाल तोपवाल, प्रमोद डोभाल, कमल गोला, संजय चमोली, अरविन्द भट्ट, राजन गोयल, अजय उनियाल, रोहित बडोला, रणजीत गुसाईं सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।




