
अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की 82वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
हेल्प क्रॉस ट्रस्ट (रजि.) एवं वीर गोरखा कल्याण समिति (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की 82वीं पुण्यतिथि एवं बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद डोईवाला परिसर स्थित उनके प्रतिमा स्मारक पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने शहीद मेजर दुर्गा मल्ल को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अदम्य साहस, देशभक्ति एवं बलिदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम के पश्चात नगर पालिका परिषद डोईवाला से अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल चौक तक श्रद्धांजलि पैदल मार्च निकाला गया। मार्च में विभिन्न सामाजिक एवं गोरखा संगठनों के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया। अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का संचालन हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के संस्थापक सचिव विशाल थापा एवं वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने मेजर दुर्गा मल्ल के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा देश की आजादी के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मेजर दुर्गा मल्ल का त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा गोरखा कल्याण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, मुख्यमंत्री के समन्वयक हरीश कोठारी, डोईवाला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर राजेंद्र ताड़ियाल, विनय सावन, गीता सावन, पंडित शालिग्राम शास्त्री, आरती थापा, रेणु क्षेत्री, संगीता गुरुङ, दीपक थापा, युद्ध बहादुर भंडारी, प्रवीण थापा, प्रदीप छेत्री, लच्छीवाला गोरखाली सुधार सभा के शाखा अध्यक्ष, छिद्दरवाला गोरखाली सुधार सभा के शाखा अध्यक्ष के के थापा, श्री लच्छेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष देवराज सावन, अजय थापा, पम्मी राज, नरेंद्र थापा, शांति थापा, हेल्प क्रॉस ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष, मधु थापा, तेजेंद्र ककरेल, लोकेश बन, अनिल भंडारी, अर्जुन छेत्री, शरद थापा, जीवन लिंबू, शमशेर थापा, डमबर बहादुर, प्रवेश राना, वीरेंद्र थापा, मुकेश कोहली, वीरेन्द्र क्षेत्री, कमल थापा, टेक बहादुर राना, पिंटू राना, मीम बहादुर राना, उमेश राना, सीमा राई, दिल बहादुर खत्री, टेकु थापा, आशु थापा, देवकला दीवान, यामु राना, नर बहादुर गुरुङ, रमन थापा, मनोज रावल, रामु राई सहित पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों एवं राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया



