
रक्षाबंधन समारोह में उमड़ा स्नेह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे मुख्य अतिथि
भास्कर इंडिया लाइव
भानियावाला। भानियावाला स्थित गणपति गार्डन में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत , विशिष्ट अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संयोजक एवं प्रदेश सह-संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ पवन सैनी, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनिता गुरुंग, जिला महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि राजकुमार राज, किसान मोर्चा गढ़वाल संयोजक अरुण शर्मा, डॉ. ममता कुंवर तथा स्थानीय सभासद ईश्वर रौथाण सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी का स्नेह, आत्मीयता एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुईं।
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पवित्र पर्व है। यह पर्व न केवल पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश भी देता है।
इस पावन अवसर पर सभी बहनों एवं भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रेम, विश्वास और स्नेह का यह पवित्र बंधन सदैव मजबूत बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि



