मुख्यमंत्री आवास घेराव को कांग्रेस ने कसी कमर, डोईवाला से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल
भाजपा सरकार पर दलितों के अपमान, फर्जी मुकदमों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हमला
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर डोईवाला नगर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जॉलीग्रांट स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष करतार नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया गया।
नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार द्वारा दलितों का अपमान किया जा रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के विरोध में आयोजित मुख्यमंत्री आवास घेराव में डोईवाला नगर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में एकत्रित होकर देहरादून के लिए रवाना होंगे और धरना-प्रदर्शन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में नगर महासचिव प्रवीण सैनी, नगर उपाध्यक्ष मनोज चमोली, मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट, मंडलम अध्यक्ष साजिद अली, मीडिया प्रभारी तरुण सैनी, नगर सचिव नवनीत प्रजापति, सहसचिव मनीष प्रजापति, जावेद अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता




