
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए चयनित 20 मेधावी छात्र-छात्राओं ने किया कार्यक्रम में प्रतिभाग
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के मेधावी छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 20 छात्र-छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है।
छात्रवृत्ति संयोजक डॉ. देवेश चंद्र के निर्देशन में चयनित छात्र-छात्राओं ने डॉ. संगीता सिदोला एवं डॉ. पुष्पा नेगी के नेतृत्व में कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की और मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के शुभारंभ समारोह का हिस्सा बने।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी.पी. भट्ट ने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए चयनित सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं से भी कार्यक्रम में दिए गए लिंक के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रो. संगीता बहुगुणा, डॉ. सीताराम नैथानी एवं डॉ. अनुराग भंडारी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



