
धामी सरकार ने डोईवाला नगर पालिका में नियुक्त किए पांच नामित सभासद
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
उत्तराखंड शासन ने डोईवाला नगर पालिका परिषद में पांच नामित सभासदों की नियुक्ति कर दी है। शहरी विकास अनुभाग-03 की ओर से 8 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के तहत उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 9 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।
नगर पालिका परिषद डोईवाला के लिए नामित सभासदों में मनीष क्षेत्री
सोनू गोयल
श्रीमती सरिता जोशी
पुष्कर सिंह नेगी
रविन्द्र बेलवाल
शामिल हैं।
शासन की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। नवनियुक्त नामित सभासदों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त किया।
नवनियुक्त सभासदों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। नगर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।



