
श्री अनिल चमोली को जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल
श्री अनिल चमोली के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।
धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र थंडियाल सहित देहरादून एवं डोईवाला क्षेत्र के भाजपा मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री अनिल चमोली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
सभी ने कहा कि माँ भगवती की कृपा सदैव उन पर बनी रहे और वे निरंतर यश, सम्मान एवं सफलता प्राप्त करते रहें। जन्मदिवस के अवसर पर शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।



