
सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी की राह आसान, अब तक जुटे ₹1.60 करो युग
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला/उत्तरकाशी। सऊदी अरब में वर्ष 2018 से फंसे गाजणा पट्टी के गौरसाड़ा निवासी इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल वतन वापसी के लिए चलाए जा रहे अभियान को लगातार जनसहयोग मिल रहा है। उनकी वापसी के लिए अब तक करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये की धनराशि जुटाई जा चुकी है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों द्वारा आर्थिक सहयोग कर परिवार का हौसला बढ़ाया जा रहा है।
इसी क्रम में लोदाड़ा ग्राम सभा की ओर से भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए ₹33,651 की सहयोग राशि इंद्रमणि नौटियाल के परिवार को सौंपी गई।
वहीं, लम्बगांव में भी सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने परिवार की सहायता के लिए ₹65,000 की सहयोग राशि प्रदान की। यह सहयोग नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान) के विशेष सहयोग से इंद्रमणि नौटियाल की पुत्री कु. दीपिका नौटियाल और उनके परिवार को दिया गया।
इस अवसर पर महिला मित्र मंडली की अध्यक्ष श्रीमती विनीता पैन्यूली, श्रीमती आशा खत्री, श्रीमती मंजू खत्री, श्रीमती मंजू मखलोगा, श्रीमती विनीता भट्ट, श्रीमती सपना डबराल, श्रीमती संगीता नौटियाल, जय सिंह रौतेला सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों का सहयोग रहा ।



