
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सीएचसी डोईवाला में फल वितरण
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोईवाला में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान )के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
फल वितरण के दौरान युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री अजय उनियाल, मंडल अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, सभासद श्री रविंद्र बेलवाल, श्री विनीत मनवाल, श्री अरुण सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह नेगी, श्री पवन सैनी, श्री आदर्श सेलेलान, श्री पंकज चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली गई। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं जनसरोकार से जोड़ते हुए इस पहल को जनसेवा का सार्थक माध्यम बताया।



