
मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुंसाई रावत के साथ भाजपा नेता कमल गोला प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा की कामना की गई। साथ ही उत्तराखंड के विकास और प्रगति के लिए उनके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर आगे बढ़ने की कामना की गई।



