
1931 से आस्था का केंद्र नलोंवाली देवी मंदिर अब सोलर रोशनी से रोशन
धीरेंद्र पवार के सहयोग से मंदिर परिसर में लगी सोलर लाइट, श्रद्धालुओं में खुशी
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। वनवाहा खेरी स्थित वर्ष 1931 में स्थापित प्राचीन माता नलोंवाली देवी मंदिर पहली बार सोलर लाइट से रोशन हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दायित्वधारी धीरेंद्र पवार के सहयोग से मंदिर परिसर में सोलर पैनल और लाइट स्थापित की गई है। इससे मंदिर में रात के समय आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगाए जाने पर ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने धीरेंद्र पवार का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
धीरेंद्र पवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नलोंवाली देवी मंदिर क्षेत्र का प्राचीन धार्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। सोलर लाइट लगने से रात्रि के समय मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।
इस अवसर पर संजीव लोधी, राजेश लोधी, शोभित, आलोक, अमित, जितेंद्र, परवीन, विशाल क्षेत्री सहित ग्रामवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।



