
अश्वनी गुप्ता को मिला ‘गुरु सम्मान’
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों से सेवाएं दे रहे पब्लिक इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार गुप्ता को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए ‘गुरु सम्मान’ से सम्मानित किया गया। भगवान सिंह मेडिकल इंस्टीट्यूट के वाइस चांसलर जय कुमार ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। उन्हें शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने और छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया।
अश्वनी गुप्ता को इससे पूर्व देहरादून जिला प्रशासन, उत्तराखंड विज्ञान एवं शोध संस्थान तथा पूर्व मुख्यमंत्रियों हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2025 में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय ने भी शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया था।
अश्वनी कुमार गुप्ता ने सम्मान के लिए संस्थान का आभार जताते हुए कहा कि सम्मान जिम्मेदारी को बढ़ाता है। वह विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।



