
जिसके साथ खाटू श्याम, उसका कौन बिगाड़े काम
आशीर्वाद वाटिका में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल “जिसके साथ खाटू श्याम, उसका कौन बिगाड़े काम…” के जयकारों और भक्तिमय भजनों से शनिवार को आशीर्वाद वाटिका का माहौल पूरी तरह श्याममय हो गया। श्री श्याम मस्त मंडल डोईवाला की ओर से आयोजित 14वें श्री खाटू श्याम महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बाबा श्याम के भव्य श्रृंगार के दर्शन और भजन संध्या में श्रद्धालु देर तक भक्ति में झूमते रहे।
महोत्सव का शुभारंभ मंडल पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भजन संध्या का दौर शुरू हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। हरिद्वार के भजन गायक विजय गोयल ने गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया। राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया झा ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली की भजन गायिका किशोरी कनिष्क और भजन गायक शीतल पांडे ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु हाथ उठाकर झूमते रहे और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
धार्मिक आयोजन सद्भाव और सेवा का माध्यम
कार्यक्रम में पहुंचे मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संस्कार, सेवा और आपसी सद्भाव से जोड़ने का काम करते हैं। टपकेश्वर महादेव मंदिर के दिगंबर संत भरत गिरी महाराज ने कहा कि बाबा श्याम की भक्ति श्रद्धालुओं को धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
भव्य श्रृंगार ने मोहा मन
महोत्सव के दौरान बाबा खाटू श्याम का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से आशीर्वाद वाटिका देर रात तक भक्तिमय माहौल में डूबी रही।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, एडवोकेट रामेश्वर लोधी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, राहुल अग्रवाल, ललित सिंघल, विपुल गोयल, गगन नारंग, विशाल गुप्ता, मोहित गुप्ता, अनुज गुप्ता, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, प्रीतम सिंह पाल, रामनिवास अग्रवाल, सभासद संदीप नेगी, प्रमोद महावर, हिमांशु राणा, विनय जिंदल, राजेंद्र वर्मा, राकेश गुप्ता, कैलाश मित्तल, सभासद प्रदीप नेगी जेटली, अनिल महावर, कमल राज अरोड़ा, प्रशांत गुप्ता, गौरव अरोड़ा समेत बड़ी संख्या



