सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री भक्त रविदास जी में पहुंचे लाल सिंह आर्य
देश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किया सम्मान
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के माजरी ग्रांट मंडल में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शेरगढ़ जाखन स्थित गुरुद्वारा श्री भक्त रविदास जी में पहुंचकर माथा टेका और गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए गुरुद्वारा साहिब में अरदास की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आगंतुकों का शॉल एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलश वंदन भी किया गया। श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवित्र कलश को नमन कर देश और समाज की उन्नति की कामना की। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर गुनियाल, उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद लक्खा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर आनंद सिंह, राजकुमार राज, प्रताप सिंह बस्सी, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, अमित कुमार, आयुष कुमार, सूर्य प्रकाश, ज्ञानी रामकृष्ण सिंह, ज्ञानी गोविंद सिंह, गोपाल पाल, सुमित कुमार, नरेंद्र सिंह सहित संतोष देवी, रेनू चौधरी और हरविंदर कौर समेत बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।




