
नई जिम्मेदारी पर बांसुरी स्वराज को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं
युवा नेतृत्व उत्तराखंड में भाजपा संगठन को देगा नई ऊर्जा और दिशा : त्रिवेंद्र
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून/नई दिल्ली चमनलाल। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में भाजपा उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बांसुरी स्वराज को प्रदेश सह प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बांसुरी स्वराज का युवा, ऊर्जावान और सक्रिय नेतृत्व उत्तराखंड में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव, प्रभावी कार्यशैली और युवा दृष्टिकोण संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि बांसुरी स्वराज के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही संगठन विस्तार, जनसंपर्क और जनसेवा के संकल्प को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन ही जनसेवा के संकल्प को धरातल तक पहुंचाने का आधार है। बांसुरी स्वराज की नई जिम्मेदारी से प्रदेश संगठन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं सक्रियता को और गति मिले



