
बिशनगढ़-पुन्नीवाला में क्षतिग्रस्त सड़क का पवन सैनी ने किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का दिया
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल । डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिशनगढ़ एवं पुन्नीवाला गाँव में कल शाम भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश सह-संयोजक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ पवन सैनी ने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि बरसाती नदी के तेज बहाव के कारण लगभग दो वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त हुई सड़क आज भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क की खराब स्थिति के चलते स्थानीय निवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भी असुविधा हो रही है।
इस दौरान श्री पवन सैनी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सड़क की समस्या का स्थायी समाधान होना आवश्यक है, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर सड़क निर्माण एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रभावी प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
पवन सैनी ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है। जनहित से जुड़े विषयों पर केवल चर्चा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि धरातल पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करना और समाधान की दिशा में ठोस पहल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर श्री सुनील रावत, श्री शोभन सिंह रावत, श्री राम सिंह रावत, श्री अर्पित रावत, श्री सुरेंद्र लाल, श्री भगूर्ण सिंह, श्री राजेंद्र सिंह, श्री चंद्रपाल नेगी, श्री महेंद्र सिंह, श्री राजेंद्र लाल, श्री सर्वेश रावत, श्री रौनक भट्ट सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।



