
भारतीय टीम की जीत से पहले महाकाल के दरबार पहुंचे गौतम गंभीर, बाबा के चरणों में टेका माथा
नवरात्रि पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन, देश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की
भास्कर इंडिया लाइव
उज्जैन विक्रांत वर्मा।भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान गौतम गंभीर ने बाबा महाकाल के श्रीचरणों में शीश नवाकर देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की। महाकाल के दरबार में उनकी उपस्थिति ने क्रिकेट प्रेमियों और श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।
दर्शन के अवसर पर उन्होंने बाबा महाकाल की कृपा सभी पर सदैव बनी रहने की प्रार्थना की। साथ ही देश और प्रदेश की निरंतर उन्नति एवं खुशहाली की कामना की गई।
गौतम गंभीर का महाकाल मंदिर पहुंचना ऐसे समय में चर्चा का विषय बना, जब भारतीय क्रिकेट टीम की जीत को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है। बाबा महाकाल के प्रति आस्था और भक्ति के इस भाव ने खेल प्रेमियों के बीच भी चर्चा बटोरी। इस अवसर पर हिमांशु चमोली साहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



