पब्लिक इंटर कॉलेज में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दिया संदेश
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। पब्लिक इंटर कॉलेज में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में विजिलेंस अवेयरनेस वीक 2026 के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही। विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना को रंगों में उकेरा, वहीं निबंध लेखन के जरिए ईमानदारी, नैतिक मूल्यों और पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सत्यनिष्ठा की भावना विकसित करने और उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक जोशी ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को टीएचडीसी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षिका प्रिया और आफरीन अंसारी सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया। इस अवसर पर रत्नेश द्विवेदी, ओमप्रकाश काला, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह और भुवनेश वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।




