
जिला योजना समिति के चुनाव में रियासत अली ने प्रदीप नेगी को हराया
दो वोटों से मिली जीत, निर्दलीय प्रत्याशी को 11 और भाजपा प्रत्याशी को मिले नौ वोट
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल।जिला योजना समिति के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली मोंटी ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रदीप नेगी को दो वोटों से हराकर जीत हासिल की। शुक्रवार को तहसील में हुए मतदान में रियासत अली को 11 वोट मिले, जबकि प्रदीप नेगी को नौ वोटों से संतोष करना पड़ा।
चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। नगर पालिका के सभी 20 सभासदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली मोंटी को विजयी घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराई गई। सभी 20 सभासदों ने मतदान किया। मतगणना में रियासत अली को 11 और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नेगी को नौ वोट मिले। इस तरह रियासत अली ने दो वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।



