
पब्लिक इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया विजय दशमी पर्व
छात्र-छात्राओं ने स्वयं तैयार किया रावण का आदमकद पुतला, रामलीला का मंचन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज में विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने प्रयासों से रावण का आदमकद पुतला तैयार किया और उसका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। रावण दहन से पूर्व विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न पात्रों का अभिनय करते हुए रामलीला का मंचन भी किया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अभिषेक ने भगवान राम, सिद्धार्थ ने लक्ष्मण, रिया ने माता सीता, प्रियांशु ने हनुमान और दिव्यांशु ने रावण की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रावण का पुतला तैयार करने में सागर, आदित्य, सूर्या, लक्की, पीयूष, मनन, आराधना और अनामिका सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सहयोग किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक हैं और इन्हें उत्साहपूर्वक मनाने के साथ-साथ इनके मूल संदेश को भी आत्मसात करना चाहिए। विजय दशमी हमें बुराई पर अच्छाई की जीत तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम संयोजिका शिक्षिका राधा गुप्ता और रत्नेश द्विवेदी के नेतृत्व में रावण का पुतला तैयार किया गया। इस अवसर पर शिक्षक भुवनेश वर्मा, आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, पूजा जोशी, तेजवीर सिंह, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, श्यामानंद, चारू वर्मा, अर्चना पाल, गौरव रावत, नीलम बिष्ट, आफरीन, अनीता बलोदी, चेतन प्रसाद कोठारी और मयंक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।



