
बेस्ट सीएम सर्वे में धामी को दूसरा स्थान मिलने पर पंवार ने जताई खुशी
बोले- मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल /विक्रांत वर्मा।उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट द्वारा जारी बेस्ट सीएम सर्वे 2026 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दूसरा स्थान मिलने पर मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) धीरेंद्र सिंह पंवार ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मंगलवार को जारी बयान में पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी सोच और जनहित में लिए गए निर्णयों से प्रदेश में विकास एवं सुशासन की नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है। समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है। जनविश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ प्रदेश विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं।



