राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर किया हनुमान चालीसा का पाठ
डोईवाला – राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर ऋषिकेश रोड सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पूजा अर्चना और भजन कीर्तन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया! कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने प्रभु श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर कहां कि हिंदू धर्म में सनातनी होना बड़े गर्व की बात है कहां कि अयोध्या में श्री राम मंदिर बने हुए पूरा एक वर्ष हो गया है! कहां के अयोध्या एक दिन में ऐसी नहीं बनी इसके लिए लाखों लोगों को त्याग, तपस्या और बलिदान देना पड़ा! लाखों लोग 500 वर्षों से अपने आराध्य को स्थापित करने के लिए संघर्ष करते रहे! स्कूल अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल ने कहा कि राम मंदिर को एक वर्ष पूरे होने पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम जाति के आधार पर बटे रहेंगे तो उत्पीड़न झेलना पड़ेगा एक रहेंगे तो सनातन मजबूत होगा! सनातन धर्म जीवन का सही अर्थ समझाता है ।स्कूल प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी को प्रभु श्री रामचंद्र के आदर्श पर चलना चाहिए! कार्यक्रम में विनय जिंदल मनीष छेत्री, चमन लाल कौशल,हेमंत नेगी, नरेश बलूनी ,सुरेंद्र नेगी ,राजबाला ,रितु पाल ,संगीता पाल, निहारिका जोशी ,ममता सैनी, ममता रावत, कमल राजपूत, लता थपलियाल के अलावा छात्र छात्राएं मौजूद रहे!




