कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी ने झोकी ताकत, सागर मनवाल ने शक्ति प्रदर्शन कर निकाली दुपहिया रैली
मतदाताओं से जीत का मांगा आशीर्वाद

डोईवाला – नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस से अध्यक्ष पद प्रत्याशी सागर मनवाल ने सैकड़ो की संख्या में दुपहिया रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया! लच्छीवाला लच्छेश्वर महादेव मंदिर ग्राउंड से से आरंभ होकर मिस्सरवाला, डोईवाला चौक, भानियावाला तिराहा, थानो चौक, दुर्गा चौक होते हुए श्री सुमन देव चौक हिमालय गेट पर समापन हुआ! कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी सागर मनवाल ने मतदाताओ से अपील कि 23 जनवरी को अधिक से अधिक मतदान करें जिससे मतदान करने से लोकतंत्र को मजबूत बनाना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है! कहां कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो जनता के विश्वास पर खरी उतरती है! अगर जनता कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और सभी 20 सभासदों को चुनकर भेजती है तो नगर पालिका क्षेत्र का चाहुमुखी विकास संभव है! रैली मे पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल, प्रदेश सचिव गौरव चौधरी,जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल,गन्ना समिति प्रबंधक मनोज नौटियाल, नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, हाजी अमीर हसन,कमल अरोड़ा, सुनील सैनी, गौरव मल्होत्रा, विनोद चौहान, सुनील बर्मन,शुभम कंबोज, यशवंत गुसांईं,बलविंदर सिंह भव्य चमोला, बाला देवी, भारत भूषण कौशल आदि हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे!



