मतदान के बाद प्रत्याशी और समर्थक लगा रहे हैं हार-जीत का गणित

भाजपा- कांग्रेस में है सीधी टक्कर! 25 जनवरी शनिवार को होंगी मतगणना
डोईवाला – नगर निकाय चुनाव खत्म होने के बाद शुक्रवार को प्रत्याशी और समर्थक जीत का गणित लगाते रहे! हर कोई समर्थन आंकड़े जोड़कर अपनी पसंद के प्रत्याशी की जीत को पक्की बता रहा है! बाजार से लेकर गलियों तक मे मतदान पर चर्चा की जा रही है! लोग 25 जनवरी शनिवार को होने वाली मतगणना का इंतजार कर रहे हैं! लोग मतदान प्रतिशत के आधार पर हार जीत के आंकड़े निकालने में जुटे रहे! नगर निकाय चुनाव में लोग जहां निर्दलीय प्रत्याशी को रेस से बाहर बता रहे हैं तो वहीं भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर बता रहे हैं! कोई भाजपा के नरेंद्र सिंह नेगी को भारी मतों से जीतने का दावा कर रहा है तो कोई कांग्रेस के सागर मनवाल का पलड़ा भारी बता रहा है अब देखना यह है कि चुनावी रण में नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा! यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा!



