मतदान करने में महिलाएं रही अव्वल
डोईवाला नगर निकाय चुनाव में लगभग 68% रहा मतदान
डोईवाला – नगर निकाय चुनाव में लगभग 68% मतदान हुआ! मतदान की बात करें तो मतदान करने में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अव्वल रही! नगर निकाय चुनाव में कुल मतादाताओं की संख्या 60429 थी! जिसमें महिला मतदाता 29399, पुरुष मतदाता 31030 है! मतदान करने वालों की संख्या40769 रही! जिसमें महिलाओं मतदाताओ 21009 और पुरुष मतदाताओ 19750 ने अपने मत का प्रयोग किया! बहरहाल देखना है कि महिला मतदाताओं का बढ़ा हुआ मतदान किस और गया है!



