
नेहरू युवा केंद् स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया
डोईवाला। नेहरू युवा केन्द देहरादून द्वारा चलाए जाने वाले सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार के दिशानिर्देशन मैं डोईवाला ब्लॉक के मियावाला ,कुआंवाला एवं मोहकमपुर में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों द्वारा लोगों को सड़क यातायात से जुड़े नियमों एवं सड़क सुरक्षा के तरीकों से अवगत कराया गया जिसमें दुपहिया वाहनो मैं हेलमेट की अनिवार्यता एवं चारपहिया वाहनो में सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया। डोईवाला ब्लॉक से आशीष सगोई, आसिफ हसन आदि मौजूद रहे।



