
भारत गुप्ता /चमनलाल
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी से लिया आशीर्वाद

डोईवाला – नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया! प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ व मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई देते हुए कहा कि डोईवाला नगर पालिका में जो विकास कार्य पिछले 5 वर्षों में नहीं हो पाए। उन्हें पूरा करने में पालिका अध्यक्ष को मदद करेंगे।
नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र की समस्या का संज्ञान लेकर तीसरी सरकार घर-घर पहुंचेगी! पिछले 5 वर्षों में पालिका क्षेत्र में विकास कार्य न होने से जनता में रोष था। जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि जिसके चलते क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा संगठन पर भरोसा जताते हुए विजयश्री हासिल कराई। कहा कि अब 5 वर्षों में विकास कार्यों कार्यों पर पूरा फोकस रहेगा! इस मोके पर जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मनिंदर सिंह, संपूर्ण रावत, अनुराग गोयल आदि मौजूद रहे



