डोईवाला नगर पालिका के अधिकारियों ने दिया दंपति युगल को विवाह का प्रमाण पत्र

डोईवाला समान नागरिक संहिता के तहत नगर पालिका परिषद् डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत विवाह का प्रथम पंजीकरण किया गया। सुनील सिंह पुत्र श्री भगवान सिंह, निवासी-वार्ड सं0-08 अठूरवाला कोटी के द्वारा कॉमन सर्विस सेन्टर से विवाह का पंजीकरण मंगलवार 28 जनवरी 2025 को आवेदन किया गया था। गुरुवार 30 जनवरी 2025 को उत्तम सिंह नेगी अधिशासी अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र की जांच के उपरांत आवेदन को स्वीकृत करते हुए विवाह का पंजीकरण प्रमाण दम्पत्ति को जारी किया गया। इस दौरान सतीश चमोली, लेखाकार, रविन्द्र सिंह पंवार, कर एवं राजस्व अधीक्षक मौजूद रहैं।



